याचना - तारादेवी पांडेय

तारादेवी पांडेयतारादेवी पांडेय

3 min read · 12.4K reads


खड़ी भिखारिन कब से द्वार!
माँग रही है सुखमय प्यार;
टूटा-फूटा मन का खप्पर,
हाथों में लेकर आयी।

दे दो मुझको वह अमूल्य-धन
बड़ी आस लेकर आयी,
आज बहा दो मधुमय धार;
लेने आयी केवल प्यार।

जिसे देखकर हँसे चन्द्रमा-
ऐसा प्यार न मैं लूँगी,
घटता-बढ़ता देख उसे प्रभु,
कैसे जीवन रख लूँगी।

तारों-सा झिलमिल संसार;
मुझे चाहिए ऐसा प्यार।
कहीं पहेली-सा रहस्यमय-
बना न देना जीवन-सार;

पूर्ण स्वच्छ हो और निष्कपट,
देव! हमारा भोला प्यार;
बिना प्रेम के जीवन भार,
दे दो, दे दो अपना प्यार।
तारादेवी पांडेय
About the poet

तारादेवी पांडेय

View profile & all 10 Poems / Stories

More from तारादेवी पांडेय

  1. जो कह न सकूँ मैं तुमसे - तारादेवी पांडेय

    जो कह न सकूँ मैं तुमसे, उसको चित्रित कर दोगे?ओ चित्रकार क्या मुझको, ऐसी छवि दिखला दोगे?

    12.4K reads
  2. बिछ जाती जब नील गगन में - तारादेवी पांडेय

    बिछ जाती जब नील गगन में, मेघों की चादर काली।छिप जाती तब क्षण-भर ही में, तारों की झिलमिल जाली॥

    12.4K reads
  3. तारे - तारादेवी पांडेय

    नील गगन के शुचि प्रांगण में, झिलमिल क्यों करते नादान?सुनते हो क्या थर-थर मन से, तुम मेरा संकल्प आह्वान॥

    12.4K reads
  4. सुनो - तारादेवी पांडेय

    निर्भय रहने दो, मत छेड़ो इस वीणा के तार।किसे सुनाओगे तुम इसकी सूनी-सी झंकार॥

    12.4K reads
  5. बचपन की झलक - तारादेवी पांडेय

    इन झिलमिल तारों की,जो प्रथम झलक है दिखती।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like