तेरी जुल्फ़ों के साये में, पसीना आ गया - तारा सिंह

तारा सिंहतारा सिंह10 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

तेरी जुल्फ़ों के साये में, पसीना आ गया
इश्क का हौसला शर्त है, शर्त पर जीना आ गया

बख्त से शिकायत करूँ, मुझमें वो ताकतें रहीं कहाँ
पहले गम खाता था , अब पीना आ गया

छूटूँगा जिश्त के फ़ंदे से कब, किस दिन और कहाँ
जनाज़ा उठायेगा कौन, ख़ुदा से पूछने मदीना आ गया

कहूँ तो क्या कहूँ,किसकी तिरछी निगाह,मेरे सीने को
छलनी किये रखती थी, उस पर दिल कमीना आ गया

बेसब्र, बे-इख्तियार दिल, पहले बात-बात पर रहता
था कराहता, मगर अब उसे दर्द को पीना आ गया
तारा सिंह
About the poet

तारा सिंह

View profile & all 119 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like