सजनी, मैं जागी!

तारा पांडेतारा पांडे

1 min read · 12.4K reads

अमर करों के मृदुल स्पर्श से

सजनी, मैं जागी!

बीती स्वप्नों से भरी रात

खग गाते आया नव प्रभात

वही सुगंधित मलय पवन अलि,

जीवन अनुरागी!

पूर्व गगन में आए दिनकर

सकल जगत में नव आभा भर

अर्घ्यदान दे रही सखी, मैं

जागी अब जागी!

तारा पांडे
About the poet

तारा पांडे

छायावाद युग की कवयित्री। पद्य, गद्य-काव्य और कथा विधा में दर्जनाधिक कृतियों का सृजन।

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like