माँगूँ कौन सा वरदान

तारा पांडेतारा पांडे

1 min read · 12.4K reads

माँगूँ कौन-सा वरदान?

उठ नहीं सकते हृदय में

सुप्त वे अरमान!

ज्योति मैं कैसे जलाऊँ?

कौन-सा मृदु गीत गाऊँ?

सजनि, मैं कैसे करूँ उस अमर का आह्वान?

आज मंदिर में मनोहर

सुन पड़ा अति मधुर-सा स्वर,

रुक गए मेरे चरण पथ भी बना अनजान!

स्वप्न से इस बार जागूँ,

कल्पना का मोह त्यागूँ,

सत्य पथ को खोज लेंगे व्यथित मेरे प्राण!

दुर्बलों को ही सताते

दुख-सुख के क्षणिक नाते;

व्यर्थ ही लगते मुझे अभिशाप और वरदान॥

तारा पांडे
About the poet

तारा पांडे

छायावाद युग की कवयित्री। पद्य, गद्य-काव्य और कथा विधा में दर्जनाधिक कृतियों का सृजन।

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी