राएगाँ सुब्ह की चिता पर - नज़्म

तनवीर अंजुमतनवीर अंजुम

1 min read · 12.4K reads

हम जो कभी कभी होते हैं

और अक्सर नहीं होते

ख़्वाब की औलाद हैं

तकमील इक सहरा का नाम है

जिस के सफ़र के लिए

जितनी नस्लों की उम्र चाहे

उतनी नस्लें अभी पैदा नहीं हुईं

और वो जो मेरे सहरा का सराब था

मैं ने अपने अपने ज़िंदा लम्हों को

उस के नाम कर दिया

वो कौन था

वो मरते हुए मज़दूरों की उमंग नहीं था

और वो ग़रीब तालिब-ए-इल्म की वो फ़ीस नहीं था

जो एक एक पैसे से मिल कर बनती है

और वो कुँवारी बेटी का वो जहेज़ भी नहीं था

जो ख़ुशी के मज़बूत ताले की इकलौती कुंजी बन जाता

वो कौन था

वो तन्हाई से मज़ीद तन्हाई तक सफ़र का वो दरमियान था

जो सिर्फ़ बहरूप होता है

ख़्वाब ने बहरूप से शादी कर ली

और मैं ने अपने ज़िंदा लम्हों को

बहरूप के नाम कर दिया

जिस का नाम ख़ुद-फ़रेबी है

रूप और बहरूप के दरमियान बहती है

वो जो धुँद की लकीर के उस पार

बहरूप की दुनिया में चला गया

लौट कर न आया

और मैं ने लौट कर न आने वालों के नाम

अस्ल के ज़माने कर दिए

अस्ल के ज़माने

लौट कर न आने वालों के साथ

धुँद के उस पार चले गए

ये दिल वो मूसा है

जो आग लेने गया और उसे सिर्फ़ आग ही मिली

अँगारों को थाम कर

मूसा ने अपने हाथ जला लिए

और ज़िंदगी के रंग ने

जले हुए हाथों पर चढ़ने से इंकार कर दिया

मैं तकमील के सहरा में भटकता हुआ ज़र्रा हूँ

सूरज होने के गुमान से दूर

और बचे हुए लम्हों को गोद में लिए ज़िंदगी

हर राएगाँ सुब्ह की चिता पर

सती हो जाने वाली बेवा है

तनवीर अंजुम
About the poet

तनवीर अंजुम

View profile & all 51 Poems / Stories

More from तनवीर अंजुम

  1. इज़्हार-ए-जुनूँ बर-सर-ए-बाज़ार हुआ है - तनवीर अंजुम

    इज़्हार-ए-जुनूँ बर-सर-ए-बाज़ार हुआ हैदिल दस्त-ए-तमन्ना का गिरफ़्तार हुआ

    12.4K reads
  2. कभी बहुत है कभी ध्यान तेरा कुछ कम है - तनवीर अंजुम

    कभी बहुत है कभी ध्यान तेरा कुछ कम हैकभी हवा है कभी आँधियों का मौसम है

    12.4K reads
  3. कभी वो मिस्ल-ए-गुल मुझे मिसाल-ए-ख़ार चाहिए - तनवीर अंजुम

    कभी वो मिस्ल-ए-गुल मुझे मिसाल-ए-ख़ार चाहिएकभी मिज़ाज-ए-मेहरबाँ वफ़ा-शिआर चाहिए

    12.4K reads
  4. किस तरह उस को बुलाऊँ ख़ाना-ए-बर्बाद में - तनवीर अंजुम

    किस तरह उस को बुलाऊँ ख़ाना-ए-बर्बाद मेंदिल तअस्सुर चाहता है बे-सदा फ़रियाद में

    12.4K reads
  5. तरीक़ कोई न आया मुझे ज़माने का - तनवीर अंजुम

    तरीक़ कोई न आया मुझे ज़माने काकि एक सौदा रहा जिंस-ए-दिल लुटाने का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like