ये आँख नम थी ज़बाँ पर मगर सवाल न था

ताहिरा जबीन ताराताहिरा जबीन तारा12 Dec 1979

1 min read · 12.4K reads

ये आँख नम थी ज़बाँ पर मगर सवाल न था

हम अपनी ज़ात में गुम थे कोई ख़याल न था

सजा लिया है हथेली पे हम ने उस का नाम

इस लिए तो बिछड़ जाने का मलाल न था

अगरचे मो'तबर ठहरे थे हम ज़माने में

हमारे पास तो ऐसा कोई कमाल न था

उसी के साथ थे हम उस से बे-ख़बर रह कर

अगरचे राब्ता उस से कोई बहाल न था

तिरे ही नाम पे ये ज़िंदगी कटी सारी

अगरचे तेरा कभी भी हमें विसाल न था

ताहिरा जबीन तारा
About the poet

ताहिरा जबीन तारा

मूल नाम : ताहिरा जबीन तारा जन्म : 12 Dec 1979 | लाहौर, पंजाब

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like