मैं रख देती हूँ तुम्हारा नाम फ़ोटोग्राफ़र - नज़्म

ताहिरा जबीन ताराताहिरा जबीन तारा12 Dec 1979

1 min read · 12.4K reads

लोग समझते हैं

तुम्हारा एक ही नाम है

मगर मैं जानती हूँ ऐसा नहीं है

मैं तो रख लेती हूँ हर रोज़

तुम्हारा एक नया नाम

लो आज मैं रख देती हूँ तुम्हारा नाम

फ़ोटोग्राफ़र

तो अपने नाम के मुताबिक़

तुम उतारो तस्वीरों में

अपनी आँखे, नाक, रुख़्सार और होंट

और ईमेल करते रहो मुझे

ताकि मैं उतारती रहूँ

तुम पर से नज़र-बंद

और दिखाओ अपनी मुस्कुराहट, हँसी और क़हक़हे

ताकि मैं दिखा सकूँ सब को

तुम्हारी ख़ुशी

और दिखाओ अपने आँसू

ताकि मैं उन्हें तस्वीर ही से पोंछ दूँ

और कोई दूसरा न देखे

अपने नाम के मुताबिक़

बनाओ उन सब की तस्वीरें

जिन से तुम्हें मोहब्बत है

ताकि मैं गिनती रहूँ उन्हें

और रखूँ नज़र

उन की बढ़ती या घटती हुई तादाद पर

और ग़ौर करती रहूँ

उन के ख़द-ओ-ख़ाल से ज़ाहिर

उन के किरदार पर

और चूँकि तुम नहीं उतार सकते

बहुत दूर से

मेरी तस्वीर

माँग लो मुझ से मेरी एक तस्वीर ईमेल से

और अपनी महारत से

उसे ऊपर से जोड़ दो

किसी ऐसी तस्वीर में

जो थोड़ी सी ख़ाली हो

ताहिरा जबीन तारा
About the poet

ताहिरा जबीन तारा

मूल नाम : ताहिरा जबीन तारा जन्म : 12 Dec 1979 | लाहौर, पंजाब

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like