काग़ज़ पे तेरा नक़्श उतारा नहीं गया

ताहिरा जबीन ताराताहिरा जबीन तारा12 Dec 1979

1 min read · 12.4K reads

काग़ज़ पे तेरा नक़्श उतारा नहीं गया

मुझ से कोई ख़याल सँवारा नहीं गया

मिल के लगा है आज ज़माने ठहर गए

तुझ से बिछड़ के वक़्त गुज़ारा नहीं गया

तूफ़ान में भी डूब न पाई मिरी अना

डूबा मगर किसी को पुकारा नहीं गया

ख़ुशियों के क़हक़हे हैं हर इक सम्त गूँजते

लगता है कोई शहर में मारा नहीं गया

इंसान वहशियों की तरह हैं कि आज तक

मफ़्हूम ज़िंदगी का उभारा नहीं गया

आराइश-ए-जमाल किसी काम की नहीं

रू-ए-अमल को जब कि निखारा नहीं गया

ताहिरा जबीन तारा
About the poet

ताहिरा जबीन तारा

मूल नाम : ताहिरा जबीन तारा जन्म : 12 Dec 1979 | लाहौर, पंजाब

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like