तू ने क्या क़िंदील जला दी शहज़ादी - तहज़ीब हाफ़ी

तहज़ीब हाफ़ीतहज़ीब हाफ़ी

2 min read · 12.4K reads

तू ने क्या क़िंदील जला दी शहज़ादी
सुर्ख़ हुई जाती है वादी शहज़ादी

शीश-महल को साफ़ किया तिरे कहने पर
आइनों से गर्द हटा दी शहज़ादी

अब तो ख़्वाब-कदे से बाहर पाँव रख
लौट गए है सब फ़रियादी शहज़ादी

तेरे ही कहने पर एक सिपाही ने
अपने घर को आग लगा दी शहज़ादी

मैं तेरे दुश्मन लश्कर का शहज़ादा
कैसे मुमकिन है ये शादी शहज़ादी
तहज़ीब हाफ़ी
About the poet

तहज़ीब हाफ़ी

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like