ख़ता मैं ने कोई भारी नहीं की - ताबिश मेहदी

ताबिश मेहदीताबिश मेहदी3 Sept 1951

2 min read · 12.4K reads

ख़ता मैं ने कोई भारी नहीं की
अमीर-ए-शहर से यारी नहीं की

मेरे ऐबों को गिनवाया तो सब ने
किसी ने मेरी ग़म-ख़्वारी नहीं की

मेरे शेरों में क्या तासीर होती
कभी मैं ने अदा-कारी नहीं की

किसी मंसब किसी ओहदे की ख़ातिर
कोई तदबीर बाज़ारी नहीं की

बस इतनी बात पर दुनिया ख़फ़ा है
के मैं ने तुझ से ग़द्दारी नहीं की
ताबिश मेहदी
About the poet

ताबिश मेहदी

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like