तिरे मिज़्गाँ की फ़ौजें बाँध कर सफ़ जब हुईं ख़ड़ियाँ

ताबाँ अब्दुल हईताबाँ अब्दुल हई

1 min read · 12.4K reads

तिरे मिज़्गाँ की फ़ौजें बाँध कर सफ़ जब हुईं ख़ड़ियाँ

किया आलम को सारे क़त्ल लो थीं हर तरफ़ पड़ियाँ

दम अपने का शुमार इस तरह तेरे ग़म में करता हूँ

कि जैसे शीशा-ए-साअत में गिनता है कोई घड़ियाँ

हमीं को ख़ाना-ए-ज़ंजीर से उल्फ़त है ज़िंदाँ में

वगर्ना एक झटके में जुदा हो जाएँ सब कड़ियाँ

तुझे देखा है जब से बुलबुल-ओ-गुल ने गुलिस्ताँ में

पड़ी हैं रिश्ता-ए-उल्फ़त में उन के तब से गुल-छड़ियाँ

फ़ुग़ाँ आता नहीं वो शोख़ मेरे हाथ ऐ 'ताबाँ'

लकीरें उँगलियों की मिट गईं गिनते हुए घड़ियाँ

ताबाँ अब्दुल हई
About the poet

ताबाँ अब्दुल हई

View profile & all 59 Poems / Stories

More from ताबाँ अब्दुल हई

  1. दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँ - ताबाँ अब्दुल हई

    दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँरश्क से शम्मा को जलाता हूँ

    12.4K reads
  2. देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल - ताबाँ अब्दुल हई

    देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल जाती है सुब्हक्या कहूँ मैं क्या क़यामत मुझ पे तब लाती है सुब्ह

    12.4K reads
  3. दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए - ताबाँ अब्दुल हई

    दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए कब तलकख़ामोश उस के ग़म में रहूँ हाए कब तलक

    12.4K reads
  4. ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान है आजमैं हूँ और हाथ मेरा और ये गिरेबान है आज

    12.4K reads
  5. ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम कहींचाहने वाले को होता भी है आराम कहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like