साक़ी हो और चमन हो मीना हो और हम हों

ताबाँ अब्दुल हईताबाँ अब्दुल हई

1 min read · 12.4K reads

साक़ी हो और चमन हो मीना हो और हम हों

बाराँ हो और हवा हो सब्ज़ा हो और हम हों

ज़ाहिद हो और तक़्वा आबिद हो और मुसल्ला

माला हो और बरहमन सहबा हो और हम हों

मजनूँ हैं हम हमें तो इस शहर से है वहशत

शहरी हों और बस्ती सहरा हो और हम हों

या-रब कोई मुख़ालिफ़ होवे न गिर्द मेरे

ख़ल्वत हो और शब हो प्यारा हो और हम हों

दीवानगी का हम को क्या हज़ हो हर तरफ़ गर

लड़के हों और पथरे बलवा हो और हम हों

औरों को ऐश-ओ-इशरत ऐ चर्ख़-ए-बे-मुरव्वत

ग़ुस्सा हो और ग़म हो रोना हो और हम हों

ईमान ओ दीं से 'ताबाँ' कुछ काम नहीं है हम को

साक़ी हो और मय हो दुनिया हो और हम हों

ताबाँ अब्दुल हई
About the poet

ताबाँ अब्दुल हई

View profile & all 59 Poems / Stories

More from ताबाँ अब्दुल हई

  1. दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँ - ताबाँ अब्दुल हई

    दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँरश्क से शम्मा को जलाता हूँ

    12.4K reads
  2. देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल - ताबाँ अब्दुल हई

    देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल जाती है सुब्हक्या कहूँ मैं क्या क़यामत मुझ पे तब लाती है सुब्ह

    12.4K reads
  3. दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए - ताबाँ अब्दुल हई

    दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए कब तलकख़ामोश उस के ग़म में रहूँ हाए कब तलक

    12.4K reads
  4. ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान है आजमैं हूँ और हाथ मेरा और ये गिरेबान है आज

    12.4K reads
  5. ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम कहींचाहने वाले को होता भी है आराम कहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like