रोया न हूँ जहाँ में गरेबाँ को अपने फाड़

ताबाँ अब्दुल हईताबाँ अब्दुल हई

1 min read · 12.4K reads

रोया न हूँ जहाँ में गरेबाँ को अपने फाड़

ऐसा न कोई दश्त है ज़ालिम न कुइ उजाड़

आता है मोहतसिब प-ए-ताज़ीर मय-कशो

पगड़ी को उस की फेंक दो दाढ़ी को लो उखाड़

साबित था जब तलक ये गरेबाँ ख़फ़ा था मैं

करते ही चाक खुल गए छाती के सब किवाड़

मेरे ग़ुबार ने तो तिरे दिल में की है जा

गो मेरी मुश्त-ए-ख़ाक से दामन की तईं तू झाड़

'ताबाँ' ज़ि-बस हवा-ए-जुनूँ सर में है मिरे

अब मैं हूँ और दश्त है ये सर है और पहाड़

ताबाँ अब्दुल हई
About the poet

ताबाँ अब्दुल हई

View profile & all 59 Poems / Stories

More from ताबाँ अब्दुल हई

  1. दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँ - ताबाँ अब्दुल हई

    दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँरश्क से शम्मा को जलाता हूँ

    12.4K reads
  2. देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल - ताबाँ अब्दुल हई

    देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल जाती है सुब्हक्या कहूँ मैं क्या क़यामत मुझ पे तब लाती है सुब्ह

    12.4K reads
  3. दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए - ताबाँ अब्दुल हई

    दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए कब तलकख़ामोश उस के ग़म में रहूँ हाए कब तलक

    12.4K reads
  4. ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान है आजमैं हूँ और हाथ मेरा और ये गिरेबान है आज

    12.4K reads
  5. ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम कहींचाहने वाले को होता भी है आराम कहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like