एक ही जाम को पिला साक़ी

ताबाँ अब्दुल हईताबाँ अब्दुल हई

1 min read · 12.4K reads

एक ही जाम को पिला साक़ी

अद्ल और होश ले गया साक़ी

अब्र है मुझ को मय पिला साक़ी

इस हवा में न जी कुढ़ा साक़ी

लब-ए-दरिया पे चाँदनी देखूँ

हो अगर मुझ से आश्ना साक़ी

सुब्ह आया शराब में मख़मूर

नींद से उठ के मुसमुसा साक़ी

सब के तईं तू ने मय पिलाई है

मैं तरसता ही रह गया साक़ी

क़हर है मय अगर न दे इस वक़्त

झूम आई है क्या घटा साक़ी

क्या मज़े से करूँ चमन की सैर

गरचे हो अब्र और मिरा साक़ी

दर्द-ए-सर है ख़ुमार से मुझ को

जल्द ले कर शराब आ साक़ी

गर तू 'ताबाँ' को मय पिलावेगा

तिरा एहसाँ न होगा क्या साक़ी

ताबाँ अब्दुल हई
About the poet

ताबाँ अब्दुल हई

View profile & all 59 Poems / Stories

More from ताबाँ अब्दुल हई

  1. दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँ - ताबाँ अब्दुल हई

    दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँरश्क से शम्मा को जलाता हूँ

    12.4K reads
  2. देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल - ताबाँ अब्दुल हई

    देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल जाती है सुब्हक्या कहूँ मैं क्या क़यामत मुझ पे तब लाती है सुब्ह

    12.4K reads
  3. दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए - ताबाँ अब्दुल हई

    दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए कब तलकख़ामोश उस के ग़म में रहूँ हाए कब तलक

    12.4K reads
  4. ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान है आजमैं हूँ और हाथ मेरा और ये गिरेबान है आज

    12.4K reads
  5. ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम कहींचाहने वाले को होता भी है आराम कहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like