ऐश सब ख़ुश आते हैं जब तलक जवानी है

ताबाँ अब्दुल हईताबाँ अब्दुल हई

1 min read · 12.4K reads

ऐश सब ख़ुश आते हैं जब तलक जवानी है

मुर्दा-दिल वो होता है जो कि शेख़ फ़ानी है

जब तलक रहे जीता चाहिए हँसे बोले

आदमी को चुप रहना मौत की निशानी है

जो कि तेरा आशिक़ है उस का ऐ गुल-ए-रअना

रंग-ए-ज़ाफ़रानी है अश्क-ए-अर्ग़वानी है

आह की नहीं ताक़त ताब नहीं है नाले की

हिज्र में तिरे ज़ालिम क्या ही ना-तवानी है

चार दिन की इशरत पर दिल लगा न दुनिया से

कहते हैं कि जन्नत में ऐश-ए-जावेदानी है

गुल-रुख़ाँ का आब-ओ-रंग देखने से मेरे है

हुस्न की गुलिस्ताँ की मुझ को बाग़बानी है

दिल से क्यूँ नहीं चाहूँ यार को कि ऐ 'ताबाँ'

दिल-रुबा है प्यारा है जिवड़ा है जानी है

ताबाँ अब्दुल हई
About the poet

ताबाँ अब्दुल हई

View profile & all 59 Poems / Stories

More from ताबाँ अब्दुल हई

  1. दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँ - ताबाँ अब्दुल हई

    दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँरश्क से शम्मा को जलाता हूँ

    12.4K reads
  2. देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल - ताबाँ अब्दुल हई

    देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल जाती है सुब्हक्या कहूँ मैं क्या क़यामत मुझ पे तब लाती है सुब्ह

    12.4K reads
  3. दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए - ताबाँ अब्दुल हई

    दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए कब तलकख़ामोश उस के ग़म में रहूँ हाए कब तलक

    12.4K reads
  4. ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान है आजमैं हूँ और हाथ मेरा और ये गिरेबान है आज

    12.4K reads
  5. ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम कहींचाहने वाले को होता भी है आराम कहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like