मुँह जो फ़ुर्क़त में ज़र्द रहता है

तअशशुक़ लखनवीतअशशुक़ लखनवी11 Mar 1824 – 12 Apr 1892

1 min read · 12.4K reads

मुँह जो फ़ुर्क़त में ज़र्द रहता है

कुछ कलेजे में दर्द रहता है

थी कभी रश्क-ए-महर के आशिक़

धूप का रंग ज़र्द रहता है

किस के सुनते हो रात को नाले

कहते हो सर में दर्द रहता है

कभी पूछा न मेरे कूचे में

कौन सहरा-नवर्द रहता है

शोर है ज़र्द आई है आँधी

क्या मिरा रंग ज़र्द रहता है

याद आती हैं गर्मियाँ तेरी

दिल हमारा भी सर्द रहता है

कहते हो तुझ को देखते हैं हम

बंदा सहरा-नवर्द रहता है

जिस तरफ़ बैठते थे वस्ल में आप

उसी पहलू में दर्द रहता है

कहते हैं दिल की चोट का है फ़साद

मुँह 'तअश्शुक़' जो ज़र्द रहता है

तअशशुक़ लखनवी
About the poet

तअशशुक़ लखनवी

उपनाम : 'तअशशुक़ लखनवी' मूल नाम : सय्यद मीरजा़ उर्फ़ सय्यद साहब जन्म : 11 Mar 1824 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : 12 Apr 1892 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : रशीद लखनवी (Nephew) तअ’श्शुक़ लखनवी, सय्यद मीरजा़ उर्फ़ सय्यद साहब(1824-1892)मर्सिये के सबसे बड़े शाइ’र मीर…

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like