अपनी फ़रहत के दिन ऐ यार चले आते हैं

तअशशुक़ लखनवीतअशशुक़ लखनवी11 Mar 1824 – 12 Apr 1892

1 min read · 12.4K reads

अपनी फ़रहत के दिन ऐ यार चले आते हैं

कैफ़ियत पर गुल-ए-रुख़्सार चले आते हैं

पड़ गई क्या निगह-ए-मस्त तिरे साक़ी की

लड़खड़ाते हुए मय-ख़्वार चले आते हैं

याद कीं नश्शा में डूबी हुई आँखें किस की

ग़श तुझे ऐ दिल-ए-बीमार चले आते हैं

राह में साहिब-ए-इक्सीर खड़े हैं मुश्ताक़

ख़ाकसारान-ए-दर-ए-यार चले आते हैं

बाग़ में फूल हँसे देते हैं बेदर्दी से

नाला-ए-मुर्ग़-ए-गिरफ़्तार चले आते हैं

देख कर अबरू-ए-ख़मदार फिरे यूँ आशिक़

ग़ुल है खाए हुए तलवार चले आते हैं

जिस तरह नर्ग़े में चलते हैं ग़ज़ाल-ए-सहरा

यूँ तिरी चश्म के बीमार चले आते हैं

हूँ वो बे-ख़ुद कि ये है नाला-ए-सोज़ाँ पे गुमाँ

शोला-ए-आतिश-ए-रुख़्सार चले आते हैं

चाहिए शोर-ए-क़यामत पए-ताज़ीम उठ्ठे

आप के आशिक़-ए-रफ़्तार चले आते हैं

शोर सुनते हैं जो हम चाक-गरेबानों का

बंद खोले सर-ए-बाज़ार चले आते हैं

हर तरफ़ हश्र में झंकार है ज़ंजीरों की

उन की ज़ुल्फ़ों के गिरफ़्तार चले आते हैं

चल गई तेग़-ए-निगह आज 'तअश्शुक़' पे ज़रूर

लोग उस कूचा से ख़ूँ-बार चले आते हैं

तअशशुक़ लखनवी
About the poet

तअशशुक़ लखनवी

उपनाम : 'तअशशुक़ लखनवी' मूल नाम : सय्यद मीरजा़ उर्फ़ सय्यद साहब जन्म : 11 Mar 1824 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : 12 Apr 1892 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : रशीद लखनवी (Nephew) तअ’श्शुक़ लखनवी, सय्यद मीरजा़ उर्फ़ सय्यद साहब(1824-1892)मर्सिये के सबसे बड़े शाइ’र मीर…

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like