उस्ताद का डंडा - नज़्म

सुग़रा सदफ़सुग़रा सदफ़

1 min read · 12.4K reads

छीन ले हाथ से उस्ताद के डंडा कोई

बदले डंडे के खिला दे हमें अण्डा कोई

अण्डा खाने से लहू जिस्म में बढ़ जाता है

चुस्त होता है बदन ज़ेहन निखर जाता है

डंडा लेकिन हमें क्या फ़ाएदा पहुँचाता है

जिस्म को देता है दुख ज़ेहन को उलझाता है

छीन ले हाथ से उस्ताद के डंडा कोई

बदले डंडे के खिला दे हमें अण्डा कोई

किस क़दर देते हैं दुख हम को ये हाए डंडे

सारी दुनिया से ख़ुदा अब तो मिटा दे डंडे

है वो उस्ताद बुरा जो कि जमाए डंडे

है वो शागिर्द भी बुद्धू कि जो खाए डंडे

छीन ले हाथ से उस्ताद के डंडा कोई

बदले डंडे के खिला दे हमें अण्डा कोई

अब न स्कूल में डंडे की ख़ुदाई होगी

सारे डंडों की ज़माने से सफ़ाई होगी

ज़ोर से डंडे के हरगिज़ न पढ़ाई होगी

अब तो स्कूल में अंडों की खिलाई होगी

छीन ले हाथ से उस्ताद के डंडा कोई

बदले डंडे के खिला दे हमें अण्डा कोई

लद गया अब तो वो अंडों का ज़माना साहब

हो चुका अब तो तरीक़ा ये पुराना साहब

जो मोहब्बत का न गुर आप ने जाना साहब

फिर तो दुश्वार हुआ पढ़ना पढ़ाना साहब

छीन ले हाथ से उस्ताद के डंडा कोई

बदले डंडे के खिला दे हमें अण्डा कोई

सर पे डंडे पड़ें हरगिज़ न ये उफ़्ताद आए

तालिब-ए-इल्म न करता हुआ फ़रियाद आए

काश भूला हुआ शफ़क़त का सबक़ याद आए

बाप के रूप में स्कूल में उस्ताद आए

छीन ले हाथ से उस्ताद के डंडा कोई

बदले डंडे के खिला दे हमें अण्डा कोई

सुग़रा सदफ़
About the poet

सुग़रा सदफ़

जन्म : लाहौर, पंजाब

View profile & all 39 Poems / Stories