पहाड़ की तरह अतराफ़ में खड़ी है शब

सुग़रा सदफ़सुग़रा सदफ़

1 min read · 12.4K reads

पहाड़ की तरह अतराफ़ में खड़ी है शब

ऐ मेरी सोच के सूरज बहुत बड़ी है शब

सफ़ेद-पोश बदन पर गिरी नहीं कालक

ख़िज़ाँ-रसीदा शजर की तरह झड़ी है शब

खुला नहीं मिरी दस्तक पे कोई दरवाज़ा

अजीब ख़ौफ़-नगर में ये आ पड़ी है शब

मैं सोचता हूँ कि सूरज किधर से निकलेगा

जो सूलियों की तरह हर जगह गड़ी है शब

डरा रहे हैं 'सदफ़' रतजगों के सन्नाटे

मिरे क़रीब रहो तुम बहुत कड़ी है शब

सुग़रा सदफ़
About the poet

सुग़रा सदफ़

जन्म : लाहौर, पंजाब

View profile & all 39 Poems / Stories