जिस दिन से ज़िंदगी में तिरा ग़म नहीं रहा

सुग़रा सदफ़सुग़रा सदफ़

1 min read · 12.4K reads

जिस दिन से ज़िंदगी में तिरा ग़म नहीं रहा

उस दिन से मेरा ग़म भी कोई कम नहीं रहा

जब हम सफ़र पे निकले तो रस्ते उलझ गए

रस्ते सुलझ गए हैं तो अब दम नहीं रहा

आँसू नहीं लहू था जो इस हिज्र में बहा

फिर इस के बा'द आँख में वो नम नहीं रहा

सोचा था अपने आप को हम जानते कभी

लेकिन शुऊर-ए-ज़ात का मौसम नहीं रहा

जीवन की इक डगर से फिसलते रहे हैं लोग

इस रहगुज़र पे कोई कभी जम नहीं रहा

यूँ तो बहुत से लोग मिले हम को ऐ 'सदफ़'

मिल के चले तो कोई भी हमदम नहीं रहा

सुग़रा सदफ़
About the poet

सुग़रा सदफ़

जन्म : लाहौर, पंजाब

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like