बीते हुए ज़माने की तस्वीर खींच कर
लाई दयार-ए-यार में तक़दीर खींच कर
पहचान की तलाश में फिरते हैं दर-ब-दर
लाई है सब को ख़्वाहिश-ए-तश्हीर खींच कर
कल रात ख़्वाब टूटा तो मैं सोचती रही
आँखों से कौन ले गया ता'बीर खींच कर
इस आलम-ए-बक़ा से यूँ आती न मैं कभी
लाई तिरे जमाल की तनवीर खींच कर
इक बार भी वो मुड़ के अगर देखता 'सदफ़'
मैं रोक लेती वक़्त को ज़ंजीर खींच कर








