ऐ हमराज़ - नज़्म

सूफ़िया अनजुम ताजसूफ़िया अनजुम ताज

1 min read · 12.4K reads

ये उजली सी ज़मीं नज़रों की हद से और आगे तक

शजर फैले चले जाते हैं अपनी हद से आगे तक

मिरे कमरे की सब चिंगारियाँ शाख़ों पे चमकी हैं

मिरे बालों पे बिखरी हैं मिरे आँचल से सिमटी हैं

सहर की फूटती किरनें तड़प आई दरीचे से

लिपट कर खेलती हैं मेरे घर के फ़र्श-ए-मख़मल से

तअ'य्युश के हर इक सामान पर इक नूर बिखरा है

ये बे-रंगी पे सत-रंगी धनक का जाल फैला है

बहुत आहिस्ता आहिस्ता मेरे कानों से ये कहती हैं

बता अब क्यूँ मिरी आँखें तुझे बे-जान लगती हैं

ये किस की फ़िक्र में तुम हो ये किस की खोज में तुम हो

मैं समझी अपने इन गुज़रे दिनों की सोच में तुम हो

चलो ढूँडो उन्हें अपने ख़यालों अपने ख़्वाबों में

कहीं ताक़ों पे अब रक्खी हुई पिछली किताबों में

प्याली चाय की टेबल पे रख के सर-निगूँ उट्ठी

ख़यालों और ख़्वाबों की वो दुनिया ढूँडने निकली

वो सोहा रंग जिस में अम्माँ मेरी सारी रंगती थीं

वो अफ़्शाँ अबरक़ों की जो सितारों सी चमकती थीं

वो मेहंदी जिस की सुर्ख़ी से कोई सुर्ख़ी न मिलती थी

वो मिस्सी जिस से बू बेली चमेली की निकलती थी

मिरी हमराज़ किरनें तुझ को मैं अब कैसे समझाऊँ

तेरी आग़ोश को इन ख़ुशबुओं से कैसे महकाऊँ

ये उजली और ठंडी धूप में फैली हुई शाख़ें

मैं इन बर्फ़ीली शाख़ों में कहाँ से फूल ले आऊँ

सूफ़िया अनजुम ताज
About the poet

सूफ़िया अनजुम ताज

जन्म : पटना, बिहार

View profile & all 18 Poems / Stories

More from सूफ़िया अनजुम ताज

  1. वो एक लड़की जो ख़ंदा-लब थी न जाने क्यूँ चश्म-तर गई वो

    वो एक लड़की जो ख़ंदा-लब थी न जाने क्यूँ चश्म-तर गई वोअभी तो बैठी सिसक रही थी अभी न जाने किधर गई वो

    12.4K reads
  2. तिरी याद जो मेरे दिल में है बस उसी की जल्वागरी रही

    तिरी याद जो मेरे दिल में है बस उसी की जल्वागरी रहीमिरा ग़म भी ताज़ा-ब-ताज़ा है मिरी शाख़-ए-फ़न भी हरी रही

    12.4K reads
  3. ख़ाना-ब-दोश रहने की आदत नहीं गई

    ख़ाना-ब-दोश रहने की आदत नहीं गईइंसाँ के दिल से ख़्वाहिश-ए-हिजरत नहीं गई

    12.4K reads
  4. वो ताज़ा रंग-ए-शफ़क़ वो बहार की ख़ुशबू

    वो ताज़ा रंग-ए-शफ़क़ वो बहार की ख़ुशबूवो कच्ची गलियों में उड़ते ग़ुबार की ख़ुशबू

    12.4K reads
  5. उस ने देखा था कल अंदाज़ से जाते जाते

    उस ने देखा था कल अंदाज़ से जाते जातेकि मुझे चैन न आया कहीं आते आते

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like