कौन हूँ मैं - नज़्म

सिया सचदेवसिया सचदेव6 Sept 1970

1 min read · 12.4K reads

उफ़क़ के सूरज की लालिमा ने

मुझे बताया की कौन हूँ मैं

मुझे ख़बर ही नहीं थी अब तक

मैं अपने होने से बे-ख़बर थी

ख़बर में रखता था वो जो मुझ को

वो मेरा मोहसिन चला गया है

उफ़ुक़ से आगे की सैर करने

मैं आज तन्हा खड़ी हुई हूँ

ये सोचती हूँ पलट के आए

वो जैसे कोई हवा का झोंका

मिरे बदन को असीर कर के

मुझे बताए की आ गया हूँ

मैं मुंतज़िर हूँ न जाने कब से

उसी के आने की कोई आहट

कभी तो मुझ को सुनाई देगी

कभी तो मंज़िल दिखाई देगी

सिया सचदेव
About the poet

सिया सचदेव

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like