है जो दीवार पर घड़ी तन्हा

सिया सचदेवसिया सचदेव6 Sept 1970

1 min read · 12.4K reads

है जो दीवार पर घड़ी तन्हा

देखती हूँ पड़ी पड़ी तन्हा

चाँद में अक्स ढूँढती हूँ तिरा

रोज़ आँगन में मैं खड़ी तन्हा

सोचती हूँ की जल्द दिन निकले

रात इतनी लगे बड़ी तन्हा

याद करती हूँ अपने माज़ी को

हाल की क़ब्र में पड़ी तन्हा

सारे अपनों की भीड़ में रह कर

अपने हालात से लड़ी तन्हा

सिया सचदेव
About the poet

सिया सचदेव

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like