एक रूठी उदास शाम को जब
कितनी परतें पुरानी यादों की
कैसे झकझोरती हैं आ के मुझे
खोलने को अतीत की चादर
घेर लेती है अनायास आ कर
वो जो धुँदली सी हो चुकी है अब
वही तस्वीरें उभर आती हैं
मेरे माज़ी की है जो परछाईं
मेरी आँखों में उतर जाती है
और मुझ को बहुत रुलाती है








