तिरी ज़ुल्फ़ ज़ुन्नार का तार है

सिराज औरंगाबादीसिराज औरंगाबादी

1 min read · 12.4K reads

तिरी ज़ुल्फ़ ज़ुन्नार का तार है

कि जिस तार में दिल गिरफ़्तार है

करिश्मे के लश्कर में वो शाह-ए-हुस्न

सफ़-ए-ख़ूब-रूयाँ का सरदार है

तलत्तुफ़ सीं पूछेगा कब दर्द-ए-दिल

सितम-गर है सरकश है अय्यार है

जिसे दिल-ख़राशी नहीं इश्क़ की

तरीक़-ए-मोहब्बत में बे-कार है

सजन लुत्फ़ कर नर्गिस-ए-बाग़ पर

तिरी चश्म-ए-मय-गूँ का बीमार है

शिफ़ा दे मुझे मरहम-ए-वस्ल सूँ

जिगर पर मिरे हिज्र का वार है

शब-ए-हिज्र में गुल-बदन के 'सिराज'

नज़र में मिरी शम्अ जिऊँ ख़ार है

सिराज औरंगाबादी
About the poet

सिराज औरंगाबादी

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश