पूछ मत कल आइने में क्या हुआ

सीमा शर्मा मेरठीसीमा शर्मा मेरठी

1 min read · 12.4K reads

पूछ मत कल आइने में क्या हुआ

अपने ज़िंदा होने का धोका हुआ

रोज़ सूरज डूबता उगता हुआ

वक़्त की इक कील पर लटका हुआ

आ गया ले कर उधारी रौशनी

चाँद ने सूरज को है पहना हुआ

तिश्नगी अपनी बुझाएँ कैसे हम

जो समुंदर था वो अब सहरा हुआ

शहर से जब भी ये दिल उक्ता गया

दश्त की जानिब मिरा जाना हुआ

ख़ूबियाँ मेरी कोई गिनता नहीं

इक ज़रा सी भूल का चर्चा हुआ

आ गई हूँ दूर चलते चलते मैं

आसमाँ पर है वहीं ठहरा हुआ

याद उस की दिल से क्यूँ जाती नहीं

वो तो 'सीमा' कल था इक गुज़रा हुआ

सीमा शर्मा मेरठी
About the poet

सीमा शर्मा मेरठी

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like