हक़ीक़त ज़ीस्त की समझा नहीं है

सीमा शर्मा मेरठीसीमा शर्मा मेरठी

1 min read · 12.4K reads

हक़ीक़त ज़ीस्त की समझा नहीं है

वो अपने दश्त से गुज़रा नहीं है

अँधेरे रक़्स करते हैं मुसलसल

कि सूरज रात को आता नहीं है

करेगा ख़ुद-कुशी ही एक दिन वो

सुकूँ जिस ज़ेहन को मिलता नहीं है

उठाए घूमती है ज़र्द पत्ते

हवा से और कुछ चलता नहीं है

न डूबो शम्अ में परवानो तुम, ये

दहकती आग है दरिया नहीं है

उमंगों की कई नदियाँ हैं इस में

समुंदर है ये दिल सहरा नहीं है

ये जो आतिश-फ़िशाँ है मुझ में 'सीमा'

दहकता रहता है बुझता नहीं है

सीमा शर्मा मेरठी
About the poet

सीमा शर्मा मेरठी

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like