बादल - नज़्म

सीमा ग़ज़लसीमा ग़ज़ल17 Feb 1964

1 min read · 12.4K reads

चलो इतना तो हो पाया

कि तुम ने बादलों के चंद टुकड़ों को हमारे पास भेजा है

हमारी प्यास की ख़ातिर ज़रा सी आस भेजी है

चटख़्ते और प्यासे नीले होंटों को तसव्वुर में

ख़यालों में किसी बे-वस्ल और बे-मौसमी ग़म की नमी का नर्म गीला और गुलाबी सा कोई एहसास तो होगा

जिसे मैं ने दुआ की शाख़ से बाँधा हुआ है अब

बदन में कुछ तिरी उतरे सिसकते और तपते दश्त में उड़ती तड़पती सर पटकती रेत का एहसास मिट जाए

सो ऐसा हो गया अब

पहाड़ों की सी संगलाख़ी ख़मोशी और मायूसी ख़राशों की अज़िय्यत मिट चुकी है

तिरे भेजे हुए बादल को छूने से

चलो इतना तो हो पाया

सीमा ग़ज़ल
About the poet

सीमा ग़ज़ल

मूल नाम : सीमा ग़ज़ल जन्म : 17 Feb 1964 | लाहौर, पंजाब LCCN : n2005200479

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानासहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैदीवाना कई रोज़ से बीमार पड़ा है— मुनव्वर रानाCouplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी