सफ़र के बीच वो बोला कि अपने घर जाऊँ

सिदरा सहर इमरानसिदरा सहर इमरान

1 min read · 12.4K reads

सफ़र के बीच वो बोला कि अपने घर जाऊँ

अँधेरी रात में तन्हा मैं अब किधर जाऊँ

मुझे बिगाड़ दिया है मिरे ही लोगों ने

कोई ख़ुलूस से चाहे तो मैं सँवर जाऊँ

मिरी जुदाई में गुज़री है ज़िंदगी कैसी

ये जी में आई है इस बार पूछ कर जाऊँ

बता तू कुफ़्र का फ़तवा लगाएगा मुझ पर

ख़ुदा मैं मानूँ तुझे और फिर मुकर जाऊँ

तू सब्ज़ झील के पानी में ढूँडता ही रहे

मैं चाँद ओक में भर लूँ कमाल कर जाऊँ

बला का ख़ौफ़ थमाया है आइनों ने मुझे

मैं अक्स अपना जो देखूँ तो जैसे डर जाऊँ

सिदरा सहर इमरान
About the poet

सिदरा सहर इमरान

View profile & all 30 Poems / Stories