ना-ख़लफ़ मिज़ाज की मुसद्दक़ा तस्लीमात - नज़्म

सिदरा सहर इमरानसिदरा सहर इमरान

1 min read · 12.4K reads

मेरे बदन की चार दीवारी के लिए

खनकती हुई मिट्टी कम थी

इस लिए ख़ुदा ने आँखों में काँच भर दिया

और जहन्नम के लपकते हुए शोलों की जलन लहू में रख दी

मेरे हाथों में लक़-ओ-दक़ सहराओं की रेतीली वहशत

चबाए हुए अक्स की लकीरें बनाती रहती है

और ज़ेहन के रिसते हुए पतीले में

दिन भर बर्दाश्त का लावा खौलता है

लोग अपने अंदाज़ों की जूतियाँ

मेरे एहसास के दरवाज़े पे उतारते हैं

और कुफ़्र की मस्जिद में नंगे पाँव चले आते हैं

मैं अपनी ज़ात में इतनी मुतअ'स्सिब हूँ कि

लहजों को उन के मस्लक से पहचानती हूँ

और किसी बा-मुरव्वत ख़ानक़ाह में

मजबूरी का सज्दा नहीं करती

कोई ग़लीज़ मुस्कुराहट मेरी आँखों को छूना चाहे तो

मैं होंटों पे थूक देती हूँ

लेकिन सदक़ा-ए-जारीया का सुर्ख़ रुमाल उँगली पे नहीं बाँध सकती

सिदरा सहर इमरान
About the poet

सिदरा सहर इमरान

View profile & all 30 Poems / Stories