यमुना जल भरन गई अहीरों की छोरी संग

Shivadin Ram JoshiShivadin Ram Joshi10 Jun 1921 – 27 Jul 2006

1 min read · 12.7K reads

यमुना जल भरन गई अहीरों की छोरी संग,
राधिका रसीली फँसी कृष्ण श्याम कारे से |
ता दिन से एको पल बिसरत ना सूरत वह,
लरे नैन मेरे नैन नैन मतवारे से |
कहा करूं जाऊ कहाँ कौन सुने बात मेरी,
मोकू मिलवाय दे नेक नीक प्राण-प्यारे से |
कहता शिवदीन अहो ! बसों चाल वृन्दावन,
मन मोहन मिलेंगें मोही यमुना के किनारे से |

Shivadin Ram Joshi
About the poet

Shivadin Ram Joshi

शिवदीन राम जोशी (जन्म : १० जून १९२१, खंडेला, सीकर जिला) एक भारतीय कवि थे। उनके साहित्य में सवैया, मनहर, मतगयंद, कुंडली छंद और कवित्त का प्रयोग तथा धमाल, भजन और गजलों का समावेश है। पद्यात्मक रचनाओं का विषय ज्ञान, वैराग्य, प्रेम, प्रकृति चित्रण, प्रार्थना और उप…

View profile & all 18 Poems / Stories