मज़ा था हम को जो लैला से दू-ब-दू करते

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़शेख़ इब्राहीम ज़ौक़1 Aug 1790 – 1 Nov 1854

1 min read · 12.4K reads

मज़ा था हम को जो लैला से दू-ब-दू करते

कि गुल तुम्हारी बहारों में आरज़ू करते

मज़े जो मौत के आशिक़ बयाँ कभू करते

मसीह ओ ख़िज़्र भी मरने की आरज़ू करते

ग़रज़ थी क्या तिरे तीरों को आब-ए-पैकाँ से

मगर ज़ियारत-ए-दिल क्यूँ कि बे-वुज़ू करते

अजब न था कि ज़माने के इंक़िलाब से हम

तयम्मुम आब से और ख़ाक से वुज़ू करते

अगर ये जानते चुन चुन के हम को तोड़ेंगे

तो गुल कभी न तमन्ना-ए-रंग-ओ-बू करते

समझ ये दार-ओ-रसन तार-ओ-सोज़न ऐ मंसूर

कि चाक-ए-पर्दा हक़ीक़त का हैं रफ़ू करते

यक़ीं है सुब्ह-ए-क़यामत को भी सुबूही-कश

उठेंगे ख़्वाब से साक़ी सुबू सुबू करते

न रहती यूसुफ़-ए-कनआँ' की गर्मी-ए-बाज़ार

मुक़ाबले में जो हम तुझ को रू-ब-रू करते

चमन भी देखते गुलज़ार-ए-आरज़ू की बहार

तुम्हारी बाद-ए-बहारी में आरज़ू करते

सुराग़ उम्र-ए-गुज़िश्ता का कीजिए गर 'ज़ौक़'

तमाम उम्र गुज़र जाए जुस्तुजू करते

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़
About the poet

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़

उपनाम : 'ज़ौक़' मूल नाम : शेख़ मोहम्मद इब्राहीम जन्म : 01 Aug 1790 निधन : 01 Nov 1854 संबंधी : ज़हीर देहलवी (शिष्य), मोहम्मद हुसैन आज़ाद (शिष्य), अनवर देहलवी (शिष्य) उर्दू ज़बान और मुहावरे पर ज़बरदस्त गिरफ़्त रखने वाले शायर और नस्र (गद्य) में मुहम्मद हसन आज़ाद और…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like