वफ़ा दिल में जगा कर देख लीजे

शाज़िया असलम शाज़ीशाज़िया असलम शाज़ी

1 min read · 12.4K reads

वफ़ा दिल में जगा कर देख लीजे

मुझे मुझ से चुरा कर देख लीजे

मुझे अपना ही पाएँगे हमेशा

कभी भी आज़मा कर देख लीजे

मिलेगी ज़िंदगी उस के ही दर से

कहीं भी सर झुका कर देख लीजे

अगर कुछ देखना चाहें तो मुझ को

कभी अपना बना कर देख लीजे

ग़ज़ल हूँ और ग़ज़ल भी आप ही की

सो मुझ को गुनगुना कर देख लीजे

अदा-ए-बे-रुख़ी आख़िर कहाँ तक

कभी तो मुस्कुरा कर देख लीजे

यही है 'शाज़िया-आलम’ की दुनिया

ज़रा नज़रें उठा कर देख लीजे

शाज़िया असलम शाज़ी
About the poet

शाज़िया असलम शाज़ी

जन्म : कराची, सिंध

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like