चमकते चाँद खिलते फूल के जैसे लगे मुझ को

शाज़िया असलम शाज़ीशाज़िया असलम शाज़ी

1 min read · 12.4K reads

चमकते चाँद खिलते फूल के जैसे लगे मुझ को

तुम्हारे साथ गुज़रे दिन बहुत अच्छे लगे मुझ को

अगरचे कुछ ही दिन थे वो मगर वो दिन क़यामत थे

वही कुछ दिन बहुत बेताब अब करने लगे मुझ को

तुम्हारा साथ था जब तक तो ग़म भी दूर रहते थे

हुए तुम दूर जब मुझ से तो ग़म मिलने लगे मुझ को

कुछ ऐसा ग़म हुआ ज़ाहिर मिरे चेहरे से फ़ुर्क़त का

किताबों की तरह ये लोग अब पढ़ने लगे मुझ को

मोहब्बत करने वाले थे तुम्हारे शहर वाले सब

तुम्हारी हूँ तुम्हारे बाद भी कहने लगे मुझ को

यही दिन थे कि जो मुझ को कभी थे जान से प्यारे

यही दिन अब बहुत ही 'शाज़िया' खलने लगे मुझ को

शाज़िया असलम शाज़ी
About the poet

शाज़िया असलम शाज़ी

जन्म : कराची, सिंध

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like