तवज्जोह अपने दिल की सारी चाहत उस को दे दूँगी

शाज़िया असलम शाज़ीशाज़िया असलम शाज़ी

1 min read · 12.4K reads

तवज्जोह अपने दिल की सारी चाहत उस को दे दूँगी

वो मुझ से मिलने आए तो रिफ़ाक़त उस को दे दूँगी

नहीं रक्खूँगी अपने पास ख़्वाबों का कोई गुलशन

दिलों में खिलते फूलों की लताफ़त उस को दे दूँगी

मैं अपने पास रक्खूँगी फ़क़त तन्हाई के मौसम

और अपने दिल की हर महफ़िल की ज़ीनत उस को दे दूँगी

मैं उस के वस्ल की ख़ातिर ज़माने की निगाहों से

अदावत माँग लूँगी और मोहब्बत उस को दे दूँगी

मैं उस के ख़्वाब देखूँगी तो देखूँगी हर इक शब को

फिर इक इक ख़्वाब की ज़िंदा हक़ीक़त उस को दे दूँगी

मिलेगा अब जो वो मुझ से तो सोचा है कि ये 'शाज़ी'

मैं अपनी ज़िंदगी और अपनी क़िस्मत उस को दे दूँगी

शाज़िया असलम शाज़ी
About the poet

शाज़िया असलम शाज़ी

जन्म : कराची, सिंध

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like