तुम से मिल कर निहायत हसीं हो गई

शाज़िया असलम शाज़ीशाज़िया असलम शाज़ी

1 min read · 12.4K reads

तुम से मिल कर निहायत हसीं हो गई

ज़िंदगी दिलकश-ओ-दिल-नशीं हो गई

चाहतों की मसाफ़त का मत पोछिए

दिन कहीं हो गया शब कहीं हो गई

वो मोहब्बत कि जिस का यक़ीं था बहुत

एक लम्हे में वो बे-यक़ीं हो गई

वक़्त ने वो दिखाया करिश्मा कि बस

हाँ में तब्दील उस की नहीं हो गई

रंग मौसम ने बदले अजब तौर से

सुब्ह की धूप भी सुर्मगीं हो गई

'शाज़िया' आस्ताँ वो मोहब्बत का है

जिस से मंसूब तेरी जबीं हो गई

शाज़िया असलम शाज़ी
About the poet

शाज़िया असलम शाज़ी

जन्म : कराची, सिंध

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like