सय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ के शेर

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्असय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ16 May 1957

1 min read · 12.4K reads

बहुत ग़ुरूर था बिफरे हुए समुंदर को

मगर जो देखा मिरे आँसुओं से कम-तर था


निगाह ओ दिल में वही कर्बला का मंज़र था

मैं तिश्ना-लब थी मिरे सामने समुंदर था


ख़्वाब और नींदों का ख़त्म हो गया रिश्ता

मुद्दतों से आँखों में रत-जगों का मौसम है


खिड़कियाँ खोल लूँ हर शाम यूँही सोचों की

फिर उसी राह से यादों को गुज़रता देखूँ


मेहर-ओ-वफ़ा ख़ुलूस-ए-तमन्ना मिलन की आस

कुछ कम नहीं कि हम ने ये मोती बचा लिए

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ
About the poet

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ

मूल नाम : नफ़ीस बानो जन्म : 16 May 1957 | ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like