कुछ ऐसा भी तो हो जाए कभी ऐसा करे कोई

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्असय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ16 May 1957

1 min read · 12.4K reads

कुछ ऐसा भी तो हो जाए कभी ऐसा करे कोई

बनाए ख़ुद नशेमन और फिर सहरा करे कोई

तुम्हारे नाम के हमराह मेरा नाम ले दुनिया

मिरा दिल चाहता है फिर मुझे रुस्वा करे कोई

अगर तू मिल नहीं सकता तो कुछ तदबीर ऐसी हो

मिरी आँखों से तुझ को उम्र-भर देखा करे कोई

ख़िरद पर लोग नाज़ाँ हैं जुनूँ पर फ़ख़्र है मुझ को

जुनूँ से मेरे अपनी अक़्ल का सौदा करे कोई

ये फ़ितरत कब भला इंसानियत से मेल खाती है

सफ़ीना डूबता हो दूर से देखा करे कोई

वो दिल में जागुज़ीँ है मुस्तक़िल है जल्वा-फ़रमाई

भला ऐसे में फिर किस तरह से पर्दा करे कोई

हुजूम-ए-ग़म सँभलता ही नहीं ऐ 'शम्अ'' अब मुझ से

कभी तो काश ऐसा हो मुझे तन्हा करे कोई

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ
About the poet

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ

मूल नाम : नफ़ीस बानो जन्म : 16 May 1957 | ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे