जिस्म ओ जाँ सुलगते हैं बारिशों का मौसम है

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्असय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ16 May 1957

1 min read · 12.4K reads

जिस्म ओ जाँ सुलगते हैं बारिशों का मौसम है

अब तो लौट कर आ जा चाहतों का मौसम है

मेरे ख़ुश्क होंटों पर क़हक़हे तो हैं लेकिन

मेरी रूह के अंदर सिसकियों का मौसम है

ख़्वाब और नींदों का ख़त्म हो गया रिश्ता

मुद्दतों से आँखों में रत-जगों का मौसम है

था मिरे ख़यालों में गुलशन इक तमन्ना का

मुझ को ये गुमाँ गुज़रा ख़ुशबुओं का मौसम है

शाख़-ए-ग़म पे खिल उट्ठे फूल कुछ उमीदों के

शम' क़र्या-ए-दिल में ख़्वाहिशों का मौसम है

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ
About the poet

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ

मूल नाम : नफ़ीस बानो जन्म : 16 May 1957 | ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like