तुझी से करता हूँ मैं हाल-ए-दिल बयाँ क़ासिद

सय्यद अहमद हुसैन शफ़ीक़ लखनवीसय्यद अहमद हुसैन शफ़ीक़ लखनवी

1 min read · 12.4K reads

तुझी से करता हूँ मैं हाल-ए-दिल बयाँ क़ासिद

कि तू ही है मिरा दुनिया में राज़दाँ क़ासिद

सुनाता ख़ूब मिरी उन को दास्ताँ क़ासिद

तिरे दहन में जो होती मिरी ज़बाँ क़ासिद

चराग़-ए-उम्र मिरा गुल है बैठ मेरे पास

अँधेरी रात में जाएगा तू कहाँ क़ासिद

न पुँछ हाल मिरा तुझ को रंज होता है

बताऊँ दर्द तुझे है कहाँ कहाँ क़ासिद

पता न उस का मिला और न कोई ख़त आया

ख़ुदा ही जाने गया है मिरा कहाँ क़ासिद

यक़ीं है सुन के मुझे वो भी देखने आएँ

जो उन के कान में पहुँचे मिरी फ़ुग़ाँ क़ासिद

जो उन से सुनना वही मुझ से तू बयाँ करना

कि मेरे उन के तो है तू ही दरमियाँ क़ासिद

चबा चबा के न तू ज़िक्र-ए-ग़ैर मुझ से कर

तिरे मज़ाक़ में जाएगी मेरी जाँ क़ासिद

कुछ उन के ग़ुस्से का अंदाज़ तो बयाँ तू कर

उड़ाईं किस तरह नामे की धज्जियाँ क़ासिद

इलाही आते हों वो या मुझे बुलाया हो

सुना तो है कि कुछ आता है शादमाँ क़ासिद

वो होशियार है पहूँचा जो उस के कूचा में

हर एक शख़्स से होता है बद-गुमाँ क़ासिद

तमाम उम्र तिरा ऐसा इंतिज़ार किया

कि खिंच के आई है आँखों में मेरी जाँ क़ासिद

ये ग़ैर कहने लगे उस से उन की सोहबत में

जो कुछ कहा तिरी कट जाएगी ज़बाँ क़ासिद

जो उस ने पूछा मुझे उस को ख़ूब वक़्त मिला

'शफ़ीक़' कहने लगा तेरी दास्ताँ क़ासिद

सय्यद अहमद हुसैन शफ़ीक़ लखनवी
About the poet

सय्यद अहमद हुसैन शफ़ीक़ लखनवी

View profile & all 16 Poems / Stories

More from सय्यद अहमद हुसैन शफ़ीक़ लखनवी

  1. इत्तिफ़ाक़न हुई साक़ी तिरी गुफ़्तार ग़लत

    इत्तिफ़ाक़न हुई साक़ी तिरी गुफ़्तार ग़लतजैसे कहने लगा हर बात को मय-ख़्वार ग़लत

    12.4K reads
  2. सब्र कहता है कि रोना कैसा

    सब्र कहता है कि रोना कैसाहिज्र में जान का खोना कैसा

    12.4K reads
  3. किसी की आँख में रहता किसी के दिल में रह जाता

    किसी की आँख में रहता किसी के दिल में रह जाताग़ुबार-ए-ग़म-ज़दा उठता तो इस मुश्किल में रह जाता

    12.4K reads
  4. तज़्किरा मेरी जवानी का वहाँ काम आया

    तज़्किरा मेरी जवानी का वहाँ काम आयाउस ने अंगड़ाई ली जिस वक़्त मिरा नाम आया

    12.4K reads
  5. सीने पे हाथ रक्खे था और रंग ज़र्द था

    सीने पे हाथ रक्खे था और रंग ज़र्द थाकल शब को क्या 'शफ़ीक़' तिरे दिल में दर्द था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like