सीने पे हाथ रक्खे था और रंग ज़र्द था

सय्यद अहमद हुसैन शफ़ीक़ लखनवीसय्यद अहमद हुसैन शफ़ीक़ लखनवी

1 min read · 12.4K reads

सीने पे हाथ रक्खे था और रंग ज़र्द था

कल शब को क्या 'शफ़ीक़' तिरे दिल में दर्द था

फ़ुर्क़त में पूछते हो मिरा रंग ज़र्द था

कुछ दिल पे मुनहसिर नहीं रग रग में दर्द था

उन से कहूँगा दिल को मिरे आप देख लें

है जिस जगह निशान यहाँ पहले दर्द था

तड़पा तो थोड़ा मिल गई लज़्ज़त बहुत मुझे

कल शब को मीठा मीठा मिरे दिल में दर्द था

जा कर लहद में चैन से सोया में हश्र तक

तकलीफ़-ए-मर्ग से मिरी रग रग में दर्द था

अब शब का लोटना न तड़पना न आह-ए-सर्द

उस दिल को मौत आ गई जिस दिल में दर्द था

नावक-फ़गन के सदक़े में ईज़ा से बच गए

उस जा पे तीर मारा जहाँ दिल में दर्द था

मर कर 'शफ़ीक़' हिज्र की ईज़ा यूँही रही

महशर में मैं उठा मिरे पहलू में दर्द था

सय्यद अहमद हुसैन शफ़ीक़ लखनवी
About the poet

सय्यद अहमद हुसैन शफ़ीक़ लखनवी

View profile & all 16 Poems / Stories

More from सय्यद अहमद हुसैन शफ़ीक़ लखनवी

  1. इत्तिफ़ाक़न हुई साक़ी तिरी गुफ़्तार ग़लत

    इत्तिफ़ाक़न हुई साक़ी तिरी गुफ़्तार ग़लतजैसे कहने लगा हर बात को मय-ख़्वार ग़लत

    12.4K reads
  2. सब्र कहता है कि रोना कैसा

    सब्र कहता है कि रोना कैसाहिज्र में जान का खोना कैसा

    12.4K reads
  3. किसी की आँख में रहता किसी के दिल में रह जाता

    किसी की आँख में रहता किसी के दिल में रह जाताग़ुबार-ए-ग़म-ज़दा उठता तो इस मुश्किल में रह जाता

    12.4K reads
  4. तज़्किरा मेरी जवानी का वहाँ काम आया

    तज़्किरा मेरी जवानी का वहाँ काम आयाउस ने अंगड़ाई ली जिस वक़्त मिरा नाम आया

    12.4K reads
  5. इक जवानी का सबब और पुर-अरमाँ होना

    इक जवानी का सबब और पुर-अरमाँ होनासख़्त मुश्किल है मिरी मौत का आसाँ होना

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like