समझ में कुछ नहीं आता मोआमला दिल का

सय्यद अहमद हुसैन शफ़ीक़ लखनवीसय्यद अहमद हुसैन शफ़ीक़ लखनवी

1 min read · 12.4K reads

समझ में कुछ नहीं आता मोआमला दिल का

हुज़ूर आएँ तो हो जाए फ़ैसला दिल का

तड़प जो बढ़ गई माशूक़ों ने जिगर थामे

असर दिखाया तो होने लगा गिला दिल का

ये उन से कहता है हँस हँस के उन का दीवाना

दिखाऊँगा तुम्हें इक रोज़ हौसला दिल का

करीम तू मिरी मक़्तल में आबरू रखना

कि उन के तीर से होगा मुक़ाबला दिल का

तुम्हारी ज़ुल्फ़ के कूचे में डर है लुटने का

अँधेरी रात है जाता है क़ाफ़िला दिल का

किसी के नावक-ए-मिज़्गाँ ने की ख़लिश पैदा

कि फूट फूट के रोता है आबला दिल का

निकाला चारागरों ने अजब क़यामत की

कि उन के तीर से रहता था मश्ग़ला दिल का

अभी तो ता-ब-कमर है तुम्हारी ज़ुल्फ़-ए-रसा

बढ़े जो और तो मिल जाए सिलसिला दिल का

हवा के साथ ज़माने में आएगा तूफ़ाँ

जो साँस लेने में फूटेगा आबला दिल का

है उन का तीर भी वो भी हैं मैं भी हाज़िर हूँ

ख़ुदा के सामने होता है फ़ैसला दिल का

उसी के दर पे चलो मौत भी वहीं आए

ये मुझ से कहता है बढ़ बढ़ के हौसला दिल का

'शफ़ीक़' ज़ोर-ए-जवानी की हद नहीं कोई

किसी के रोके से रुकता है वलवला दिल का

सय्यद अहमद हुसैन शफ़ीक़ लखनवी
About the poet

सय्यद अहमद हुसैन शफ़ीक़ लखनवी

View profile & all 16 Poems / Stories

More from सय्यद अहमद हुसैन शफ़ीक़ लखनवी

  1. इत्तिफ़ाक़न हुई साक़ी तिरी गुफ़्तार ग़लत

    इत्तिफ़ाक़न हुई साक़ी तिरी गुफ़्तार ग़लतजैसे कहने लगा हर बात को मय-ख़्वार ग़लत

    12.4K reads
  2. सब्र कहता है कि रोना कैसा

    सब्र कहता है कि रोना कैसाहिज्र में जान का खोना कैसा

    12.4K reads
  3. किसी की आँख में रहता किसी के दिल में रह जाता

    किसी की आँख में रहता किसी के दिल में रह जाताग़ुबार-ए-ग़म-ज़दा उठता तो इस मुश्किल में रह जाता

    12.4K reads
  4. तज़्किरा मेरी जवानी का वहाँ काम आया

    तज़्किरा मेरी जवानी का वहाँ काम आयाउस ने अंगड़ाई ली जिस वक़्त मिरा नाम आया

    12.4K reads
  5. सीने पे हाथ रक्खे था और रंग ज़र्द था

    सीने पे हाथ रक्खे था और रंग ज़र्द थाकल शब को क्या 'शफ़ीक़' तिरे दिल में दर्द था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like