दुश्मन को ले के साथ सितमगर इधर बढ़ा
कुच दर्द-ए-सर घटा था कि दर्द-ए-जिगर बढ़ा
ख़ाली न आए यार की महफ़िल से हम कभी
रश्क-ए-अदू से और भी ज़ख़्म-ए-जिगर बढ़ा
तन्हाई पर मिरी न ज़रा भी किया ख़याल
दिल पहले नज़्र ले लिया तब नामा-बर बढ़ा
महरूम रह न जाएँ कि महफ़िल अख़ीर है
साक़ी भला हो अब भी कोई जाम इधर बढ़ा
मेरे सबब से क़ातिल-ए-आलम मिला ख़िताब
जब मैं मिटा तो आप का ये कर्र-ओ-फ़र बढ़ा
जब मर गए तो क़ब्र पे वो फ़ातिहा को आए
कब मेरे नाला-हा-ए-दरूँ का असर बढ़ा
अरमान-ए-वस्ल करते हैं देखूँ कहाँ क़ियाम
दिल की तरफ़ भी यार का तीर-ए-नज़र बढ़ा
रंज-ओ-मलाल-ए-हिज्र से घबरा न ऐ 'हक़ीर'
हाँ जिस क़दर बढ़े अभी ज़ाद-ए-सफ़र बढ़ा








