फ़ज़ा की रंगत नई नई है

सर्वजीत सर्वसर्वजीत सर्व

1 min read · 12.4K reads

फ़ज़ा की रंगत नई नई है

मिरी ये चाहत नई नई है

ज़रा बताना पता ख़ुदा का

मिरी इबादत नई नई है

करूँ मैं सज्दा या हाथ जोड़ूँ

मिरी अक़ीदत नई नई है

लहू ये ख़ंजर का बोलता है

अभी शहादत नई नई है

करेंगे इक दिन सँभल सँभल कर

अभी मोहब्बत नई नई है

अभी तो सूखी नहीं सियाही

अभी इबारत नई नई है

चलो करें 'सर्व' याद तुझ को

मिली ये फ़ुर्सत नई नई है

सर्वजीत सर्व
About the poet

सर्वजीत सर्व

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like