चाँद को जुगनू ने दी सौग़ात है

सर्वजीत सर्वसर्वजीत सर्व

1 min read · 12.4K reads

चाँद को जुगनू ने दी सौग़ात है

अपने अपने हौसले की बात है

नींद का मौसम न आया इस तरफ़

अपनी तो आँखों में कटती रात है

कौन रोया है यहाँ कल रात भर

ज़र्द पत्तों पर हुई बरसात है

तू ख़ुदा से माँग ले जो माँगना

आदमी से मिलती बस ख़ैरात है

लफ़्ज़ लगते हैं महकने उस घड़ी

जिस घड़ी वो 'सर्व' होता साथ है

सर्वजीत सर्व
About the poet

सर्वजीत सर्व

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like