सोचिए ये सोचना भी कम नहीं

सर्वजीत सर्वसर्वजीत सर्व

1 min read · 12.4K reads

सोचिए ये सोचना भी कम नहीं

ज़िंदगी में आज कोई ग़म नहीं

है सफ़हा महफ़ूज़ दिल का इस क़दर

ये किसी बारिश से होता नम नहीं

काश आते बादलों के संग तुम

भा रहा बरसात का मौसम नहीं

आँख तेरी ख़ुश्क है क्या आसमाँ

रात पत्तों पे गिरी शबनम नहीं

'सर्व' ऐसे घाव क्यों हम को दिए

जिन के भरने का कोई मरहम नहीं

सर्वजीत सर्व
About the poet

सर्वजीत सर्व

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like