तन्हाई ने फिर बज़्म सजा ली है तो क्या है
चुप ने जो कहीं आग जलाली है तो क्या है
लो ख़ाक नशीनान-ए-बयाबान चले फिर
मंज़िल ने मिरी प्यास बुझा ली है तो क्या है
शायद रग-ए-जाँ तोड़ के निकली है तमन्ना
ख़्वाबों ने कोई बज़्म सजा ली है तो क्या है
फिर अक्स बुझा जाता है सूरज की ज़िया से
आईने से वो धूल उठा ली है तो क्या है
मैं भूल भुलैयों में कहीं घूम रही हूँ
दिल ने कोई दीवार गिरा ली है तो क्या है
मिन्नत-कश-ए-एहसास कहाँ चैन मिलेगा
मिन्नत मिरी सदियों ने बढ़ा ली है तो क्या है
मेहंदी का कोई रंग ज़रा दिन नहीं ठहरा
मुट्ठी में वही ख़ाक सजा ली है तो क्या है
मुझ में ही मिरी रूह भटकती है तो कब से
आवारगी-ए-शाम सँभाली है तो क्या है








