पराए अजनबी आँगन में - नज़्म

सरवत ज़ेहरासरवत ज़ेहरा5 May 1972

1 min read · 12.4K reads

डॉलर और दिरहम के लिए

सींचा गया हूँ

ये मिरे सब्ज़े की ख़ूबी थी

जभी तो मुझ को धरती से

निकाला मिल गया था

और अब इस अजनबी बोतल में

मेरे सब्ज़ रहने के हुनर को

आज़माया जा रहा है

मिरे अपने वतन की ख़ाक से

मुझ को बचाया जा रहा है

छुपाया जा रहा है

मुझे वीरान कर के घर सजाया जा रहा है

ग़ुलामी और तन्हाई

मिरे इस फ़न का नज़राना

रुपया मेरे जीने का बहाना

पराए अजनबी आँगन में

डॉलर और दिरहम के लिए

सींचा गया हूँ

सरवत ज़ेहरा
About the poet

सरवत ज़ेहरा

मूल नाम : सरवत ज़ेहरा जन्म : 05 May 1972 | कराची, सिंध

View profile & all 45 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुलप्रेम पर फुटकर नोट्सएकजिन्हें यात्राओं से प्रेम होता है— लवली गोस्वामीगतिहीन जीवन की मतिहीन कवितातुम्हारी पाषाण सतह पर जहाँ-जहाँ भी नमी रह जाती हैरौशनी की नज़र से ओझल ज़रा-सा अँधेरा बचा रहता है— लवली गोस्वामी