मैं तुम्हारी जेब में पड़ा हुआ
टिशू पेपर हूँ
जिसे तुम्हारे ज़ख़्म के इंतिज़ार के
बर आने तलक
तुम्हारी जेब में रखा जाएगा
या मैं तुम्हारे पसंदीदा परफ़्यूमस में से
किसी भी नाम से
जेनविन के बाज़ार से ख़रीदी गई
परफ़्यूम की बोतल हूँ
जिसे तुम जब चाहे लगाओ
और जब चाहो ड्रेसिंग टेबल पे
रखे इंतिज़ार के सुपुर्द कर सकोगे
या मैं तुम्हारे शेविंग ब्लेड में से
किसी भी एक नाम से ख़रीदा गया
ब्लेड हूँ
जो फ़िलहाल ज़ंग से बचाया जा रहा है
और इस्ति'माल के बाद
उसे फेंका जा सकेगा
या मैं तुम्हारी जाएज़ ज़िंदगी से
छुपा के खोले गए
बैंक एकाउंट की चेकबुक हूँ
जो तुम्हारे पर्स के अंदरूनी ख़ानों में
तुम्हारी यादगार तसावीर के हमराह
अंधेरे काँटे का शरफ़ हासिल कर सकेगी
या मैं
जदीद हिफ़्ज़ान-ए-सेहहत के उसूलों के मुताबिक़
पैक किया हुआ टिन गिलास हूँ
जो किसी वक़्त और किसी मक़ाम पर
प्यास बुझाने के बाद
डिस्पोज़ ऑफ़ किया जाएगा








